29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: ट्रक बस में भिड़न्त, ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा, एक दर्जन लोग घायल

मौके पर मची चीख पुकार, जयपुर रोड पर जीवीके टोल के पास हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 30 Jun 2019, 3:48 PM IST

accident between a bus and truck in kishangarh ajmer

Accident: ट्रक बस में भिड़न्त, ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा, एक दर्जन लोग घायल

मदनगंज-किशनगढ़.

अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे रोडवेज बस में सवार एक दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। घायलों का राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में उपचार कराया गया।
किशनगढ़ थाना पुलिस के अनुसार रोडवेज बस जयपुर से उदयपुर की ओर जा रही थी। ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था। जीवीके टोल के आगे ट्रक जैसे ही निकला सामने से ओवरटेक करती आ रही रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। एकाएक हुए हादसे यात्री सकते में आ गए। बस में चीख-पुकार मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत बस से निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया गया। पुलिस ने ट्रक और रोडवेज बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
यह हुए घायल
राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में गौरव कुमार, गोविन्द , विमल प्रकाश, बनवारी, पूनम, निशा, सूरज, शबनम, आयुष, गर्व कुमार, रशद और माही आदि का प्राथमिक उपचार किया गया।