अजमेर

अगर देने वाले हैं फॉरेस्ट ऑफिसर का एग्जाम, तो बहुत खास है यह खबर….

सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम प्रतियोगी परीक्षा-2018
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2019, 9:14 AM IST
forest dept exam
forest dept exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत ऐच्छिक विषयों के पेपर हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम प्रतियोगी परीक्षा-2018 (वन विभाग) के ऐच्छिक विषयों के पेपर हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। जबकि अभियांत्रिकी विषयों के तहत कंप्यूटर, मेकेनिकल, एग्रीकल्चर, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पेपर अंग्रेजी भाषा में होंगे।

27 से 31 मई तक होगी आयोग की विभिन्न परीक्षाएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। विभागवार भर्ती परीक्षाएं 27 से 31 मई तक होगी। इनका आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। इनमें कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आईटीआई और आर्थिक-सांख्यिकी विभाग भर्ती परीक्षा-2018 शामिल हैं। इन परीक्षाओं का टाइम टेबल आयोग ने घोषित कर दिया है। प्रवेश पत्र जल्द अपलोड किए जाएंगे।


...तो सुप्रीम कोर्ट जा सकता है आयोग
आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम दोबारा जारी करने के आदेश के खिलाफ राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में अपील कर दी है। खंडपीठ द्वारा एकल पीठ का फैसला यथावत रखने की स्थिति में आयोग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है।

Published on: