अजमेर

RPSC: आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र अपलोड

www.patrika.com/rajasthan-news

3 min read
Jul 29, 2018
ras pre 2018 admission card

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक)परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सिर्फ एक साल में लगा ये जबरदस्त झटका, आखिर लौटना पड़ा उसी राह की ओर

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 कराई जाएगी। प्रदेश में 1454 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा के लिए 5.10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग ने प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

वरना नहीं मिलेगा केंद्रों में प्रवेश

सचिव बेरवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को 5 अगस्त को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, 2.5 गुणा 2.5 साइज की नवीन रंगीन फोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाकर लानी होगी। फोटो यक्त पहचान पत्र के तहत आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना होगा। साथ ही दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आवंटित केद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आयोग रखेगा यह ध्यान...

बेरवाल के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर मुख्य केटेगरी ही अंकित की गई है। उप श्रेणी प्रदर्शित नहीं होने पर अभ्यर्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयोग उनके मूल आवेदन पत्र में भरी गई श्रेणी को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

बीएड कॉलेज में रिपोर्टिंग 31 तक द्वितीय काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थीअजमेर. पीटीईटी, बीए/बीएससी बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 की द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों का बीएड कॉलेज में रिपोर्टिंग जारी है। विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे। समन्वयक प्रो. बी. पी. सारस्वत के अनुसार द्वितीय काउंसलिंग के तहत पंजीकृत अभ्यर्थियों ने बीएड कॉलेज के ऑनलाइन विकल्प भरे थे। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 30 जुलाई तक 22 हजार रुपए शुल्क बैंक में चालान से नकद अथवा ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे के तहत नेट बैंकिंग, एटीएम, क्रेडिट कार्ड से जमा करा सकेंगे। द्वितीय काउंसलिंग के बाद आवंटित कॉलेज में 31 जुलाई तक रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इसके बाद ही उनका प्रवेश सुनिश्चित होगा।नहीं होगी तृतीय काउंसलिंगमहर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्री.बीएड परीक्षा के बाद दो काउंसलिंग करा चुका है। समन्यवक प्रो. सारस्वत ने बताया कि अब कोई काउंसलिंग नहीं कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई को खत्म होगी। अभ्यर्थी कोई परेशानी होने पर हेल्प लाइन अथवा पीटीईटी कार्यालय के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बीएड कॉलेज में रिपोर्टिंग 31 तक

अजमेर. पीटीईटी, बीए/बीएससी बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 की द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों का बीएड कॉलेज में रिपोर्टिंग जारी है। विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे। समन्वयक प्रो. बी. पी. सारस्वत के अनुसार द्वितीय काउंसलिंग के तहत पंजीकृत अभ्यर्थियों ने बीएड कॉलेज के ऑनलाइन विकल्प भरे थे।

काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 30 जुलाई तक 22 हजार रुपए शुल्क बैंक में चालान से नकद अथवा ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे के तहत नेट बैंकिंग, एटीएम, क्रेडिट कार्ड से जमा करा सकेंगे। द्वितीय काउंसलिंग के बाद आवंटित कॉलेज में 31 जुलाई तक रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इसके बाद ही उनका प्रवेश सुनिश्चित होगा।

नहीं होगी तृतीय काउंसलिंग

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्री.बीएड परीक्षा के बाद दो काउंसलिंग करा चुका है। समन्यवक प्रो. सारस्वत ने बताया कि अब कोई काउंसलिंग नहीं कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई को खत्म होगी। अभ्यर्थी कोई परेशानी होने पर हेल्प लाइन अथवा पीटीईटी कार्यालय के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अचानक बह गई दूध की नदियां, लोगों को याद आया वो बरसों पुराना नजारा
Published on:
29 Jul 2018 04:19 pm
Also Read
View All