
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक हिंदी (स्कूल शिक्षा)-2018 के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि हिंदी- राजस्थानी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के पदों के लिए आयोग ने 3 जनवरी को सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा हिंदी की लिखित परीक्षा कराई थी। पात्रता जांच के लिए विस्तारित सूची जारी की गई है। 1654 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के उ²ेश्य से अस्थाई रूप से सूची में शामिल किया गया है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी की जाएगी।
सीबीएसई 15 जुलाई तक जारी करेगा दसवीं-बारहवीं के नतीजे
अजमेर. सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक जारी होंगे। बोर्ड दसवीं का परिणाम कॉपियों के मूल्यांकन के अनुसार घोषित करेगा। जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों को तीन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें परफॉरमेंस सुधारने के लिए परीक्षा देने का अवसर भी दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि बारहवीं के विद्यार्थी चाहें तो परफॉरमेंस सुधारने के लिए स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं।
सीबीएसई ने बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक कराने का फैसला लिया था। कई परिजनों ने कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। इसके आधार पर बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने फैसला लिया। बोर्ड ने परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। रद्द परीक्षओं के अंक तीन सबसे अच्छे नंबर वाले विषयों के आधार पर मिलेंगे। मालूम हो कि दसवहीं और बारहवीं में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
कॉपियों के आधार पर मूल्यांकन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि दसवीं अथवा बारहवीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों की विषयवार पेपर 19 मार्च से पहले खत्म हो चुकी हैं उनका परिणाम कॉपियों के मूल्यांकन के अनुरूप तैयार होगा।