अजमेर

हिंदी के पेपर पर होने वाला है बड़ा फैसला, आरपीएससी करेगा ये धमाका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:53 AM IST
rpsc sr.teacher exam 2018
rpsc sr.teacher exam 2018

अजमेर.

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत वॉट्सएप पर आए हिंदी के पेपर की आंतरिक जांच जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है। फुल कमीशन की मंजूरी मिलते ही इसकी सूचना जारी होगी।

बीती 1 नवम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे हिंदी का पेपर हुआ। इस दौरान बाडमेर में वॉट्सएप पर हिंदी विषय का ‘ ओ’ सीरीज का पेपर आ गया।

आयोग ने परीक्षा के बाद वॉट्सएप पर आए पेपर को आउट मानने से इन्कार कर दिया। अलबत्ता बाडमेर के कलक्टर नकाटे शिवप्रसाद सहित अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। उधर आयोग, बाडमेर जिला प्रशासन और पुलिस की विस्तृत जांच मुख्य सूत्रधार तक पहुंच गई।

निजी संस्था और कर्मचारी चिन्हित
आयोग और पुलिस की गहन पड़ताल में बाडमेर की एक निजी संस्था और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी चिन्हित हुआ। इसके अलावा जांच में एक दर्जन अभ्यर्थी भी शक के दायरे में आए हैं। आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव पी. सी. बेरवाल को रिपोर्ट मिल गई है।

इन बिन्दुओं पर कार्रवाई करेगा आयोग
-शक के दायरे में आए अभ्यर्थियों, कर्मचारी और केंद्र को आयोग कर सकता है नियमानुसार डिबार -वॉट्सएप का केवल बाडमेर में बहुत ज्यादा हाथों में पहुंचना सामने आया तो यहां हिंदी की परीक्षा कराई जा सकती है दोबारा
-चिन्हित आरोपित की संख्या पुलिस और प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुरूप समान है, तो केवल उनका ही रोका जाएगा परिणाम रोका जाएगा।
-चिन्हित आरोपितों की संख्या ज्यादा होने, अधिक वॉट्सएप समूह पर पेपर को डालने की सूरत में दोबारा कराई जा सकती है हिंदी की परीक्षा

Published on: