अजमेर

आरपीएससी ने जारी की आरएएस प्री 2018 की ANSWER KEY

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Oct 25, 2018
rpsc upload answer key of ras pre 2018 exam
RSMSSB Agriculture Supervisor Admit Card Exam 2018 Postponed

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 की उत्तरकुंजी अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर इनका अवलोकन कर सकते हैं।

आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का आयोजन किया था। 1454 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3 लाख 76 हजार 762 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम हाल में 23 अक्टूबर को जारी हो चुका है। गुरुवार को आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। मालूम हो कि आयोग ने परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी थी। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं।

आपत्तियों का तार्किक निस्तारण
आयोग ने उत्तरकुंजी पर 15 अगस्त तक आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की गई। इन आपत्तियों के निस्तारण में बहुत सतर्कता बरती। अभ्यर्थियों से मिले प्रमाण की विशेषज्ञों से जांच कराई गई। इसके आधार पर उत्तर कुंजी जारी की गई है। ।

Published on:
25 Oct 2018 07:39 pm