अजमेर

आरपीएससी को नई भर्तियों का इंतजार, कार्मिक विभाग पर टिकी हैं निगाहें

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2019, 10:10 AM IST
rpsc waits for new recruitment
rpsc waits for new recruitment

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की नजरें 2019 की नई भर्तियों पर टिकी हैं। आगामी तीन महीने आयोग के लिए खास हैं। हालांकि नई भर्तियों-अभ्यर्थनाओं के लिए कार्मिक विभाग को आयोग पत्र भेज चुका है। अब आयोग को नई भर्तियों का इंतजार है।

आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता रहा है। कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। मौजूदा वक्त आयोग इस साल मिली विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं कराने में जुटा है। यह परीक्षाएं इस साल जून तक चलेंगी।

कार्मिक विभाग को भेजा पत्र

आयोग को वर्ष 2019 में मिलने वाली नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों का इंतजार है। इसके लिए कार्मिक विभाग सहित अन्य महकमों को पत्र भेजा गया है। ताकि समय रहते आयोग को भर्तियां-अभ्यर्थना मिल सकें। जैसे-जैसे आयोग को अभ्यर्थना मिलेंगी उन्हें नियमित कलैंडर में शामिल किया जाएगा। अगले वर्ष अप्रेल से दिसम्बर तक भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

तीन महीने अहम...

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन चुकी है। लिहाज आयोग के लिए जनवरी से मार्च बहुत अहम हैं। इस दौरान ही विभिन्न विभागों के लिए नई भर्तियां मिलने की उम्मीद है। आयोग ने भी अंदरूनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्मिक विभाग और अन्य महकमों से पत्र व्यवहार जारी है।

जून तक यह परीक्षाएं

संस्कृत सिक्षा विभाग में सीनियर टीचर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 17 से 20 फरवरी 2019 तक होगा। इसी तरह संस्कृत शिक्षा विभाग में व्याख्याता स्कूल भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन अप्रेल से मई और सहायक वन संरक्षक एवं रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम, परीक्षा-2018 का आयेाजन मई-जून 2019 में हेागा। आरएएस मुख्य परीक्षा 23 दिसम्बर सेराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 29 और 30 जनवरी को होगा।

Published on: