saavan special : नगीना बाग स्थित जतोई दरबार मंदिर में बनी 25 फीट ऊंची भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ आकर्षण का केन्द्र भी बनी
अजमेर. नगीना बाग स्थित जतोई दरबार सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। यहां आने वाले श्रद्वालुओं को भगवान शिव (lord shiv) की आराधना के साथ माता वैष्णोदेवी मंदिर (veishno devi )के दर्शन, गुरुद्वारा में गूंजने वाली अमृत वाणी और गुरु की समाधि पर मत्था टेकने का पुण्य मिलता है। सावन के महीने (shrawan month) में यहाँ श्रद्वालुओं की खासी भीड़ रहती है
इस मंदिर में बनी 25 फीट ऊंची भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ आकर्षण का केन्द्र भी बनी हुई है। सुनहरे रंग में सजी भगवान शिव की इस प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का अहसास होता है। इस प्रतिमा के साथ 12 ज्योतिर्लिंग(12 jyotirling) इसके कुछ खास होने का आभास दिलाते हैं।