29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan Somvar 2019 Live: शिव भक्तों की सबसे बड़ी परिक्रमा हुई शुरू

awan के दूसरे Somvar को आगरा में शिव भक्तों की सबसे बड़ी परिक्रमा शुरू हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Jul 2019, 8:46 PM IST

Shiv Bhakt parikrama

Shiv Bhakt parikrama

आगरा।sawan के दूसरे Somvar को आगरा में शिव भक्तों की सबसे बड़ी परिक्रमा शुरू हो चुकी है। शहर की सड़कों पर शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है। बम बम भोले, जय शिव शंकर के जयकारों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। जगह जगह भंडारे और धमाकेदार म्यूजिक सिस्टम के साथ शिव आराधना का बड़ा ही अनोखा दृश्य नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - पुलिस अभिरक्षा से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने संतरी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

शिवालयों पर जाते हैं शिव भक्त
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ताजनगरी में सबसे बड़ी परिक्रमा में शिव भक्त शहर के पांच शिवधाम जाते हैं। खास बात ये है कि जहां से ये परिक्रमा शुरू होती है, वहीं पर इसका समापन होता है। शहर की चारों दिशाओं में मौजूद शिवालय श्री राजेवश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर के साथ रावली महादेव मंदिर पर भी शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले सभी शिवालयों पर शिव भक्त पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें - Taj Mahal को तेजोमहालय बता जलाभिषेक करने पर अड़ी हिंदूवादी नेत्री, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

भंडारों का आयोजन
शहर की सड़कों पर निकलने वाले शिव भक्तों के हुजूम का स्वागत सत्कार भी शहरवासी बड़े ही शानदार तरीके से कर रहे हैं। इन शिव भक्तों के लिए जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया है। भंडारे में सब्जी पूड़ी के अलावा पानी की प्याउ, फल, दूध, जलेबी को भी प्रसाद के रूप में शिव भक्तों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - International Tiger Day बाघों को रास आने लगा इंसानी माहौल, अब समझौता ही एकमात्र रास्ता

सख्त सुरक्षा व्यवस्था
रविवार शाम शुरू हुई ये शिव परिक्रमा यात्रा सोमवार दोपहर तक चलेगी। पूरी रात शिव भक्त शहर की सड़कों पर दिखाई देंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमा मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है, तो वहीं परिक्रमा मार्ग पर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।

ये भी पढ़ें - All India Mayor council की बैठक में हुआ बड़ा निर्णय, जलसंरक्षण के लिए बनी अहम रणनीति, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग