29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taj Mahal को तेजोमहालय बता जलाभिषेक करने पर अड़ी हिंदूवादी नेत्री, रास्ते में ही रोका

ताजमहल Taj Mahal को तेजोमहालय बताकर हिंदूवादी संगठन की नेत्री ने जलाभिषेक करने की कोशिश की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 7:15 PM IST

आगरा। ताजमहल Taj Mahal को तेजोमहालय बताने का विवाद समय-समय पर तूल पकड़ता रहता है। एक बार फिर ताजमहल Taj Mahal को तेजोमहालय बताकर हिंदूवादी संगठन की नेत्री ने जलाभिषेक करने की कोशिश की। हालांकि भनक लगते ही रास्ते में ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- पुलिस अभिरक्षा से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने संतरी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

दरअसल अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर सोरों से कांवर भरकर आगरा पहुंचीं। मीना दिवाकर ताजमहल पर जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़ीं। जैसे ही ये भनक जिला प्रशासन को लगी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और एडीएम सिटी केपी सिंह ने हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर को रोका। काफी देर कर मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। हालांकि मीना दिवाकर ताजमहल तक नहीं पहुंच सकीं।

यह भी पढ़ें- मकान की छत गिरने से डेढ़ दर्जन लोग हुए घायल, देखें वीडियो

बता दें कि इससे पहले भी हिंदू संगठन ताजमहल को तेजोमहालय बताते रहते हैं। शिवसेना की तरफ से भी ताजमहल पर आरती करने का ऐलान किया गया लेकिन इससे पहले ही शिवसेना के नगर प्रमुख प्रमुख पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई कर दी गई जिससे ये आरती न हो सकी। इससे पहले मीना दिवाकर ही कुछ महिलाओं के साथ ताजमहल में गंगाजल लेकर प्रवेश कर गई थीं। ताजमहल में गंगाजल का छिड़काव करते हुए वीडिय़ो वायरल हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग