
पुलिस अभिरक्षा से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने संतरी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
कासगंज। 23 जुलाई को कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए शातिर अपराधी को पुलिस ने पांचवे दिन गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। साथ ही पुलिस ने अपराधी निर्दोश नाम के शख्स से एक तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों गंजडुंडवारा थाने से फरार हुआ शातिर अपराधी पटियाली कस्बे के मोहल्ला मिश्राना का रहने वाला निर्दोश नाम का शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ फिरोजाबाद, नई दिल्ली, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज थानों में संगीन मामले दर्ज हैं। यह अतंरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना है।
फरार होने के बाद कासगंज पुलिस द्वारा निर्दोश पर 25 हजार रूपयए का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही गिरफ्तारी के लिए एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम को गठित किया गया था। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने गंजडुंडवारा काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की, वहीं उसका अन्य साथी सोनू यादव मौके से फरार हो गया। अपराधी के फरार होने के मामल में एसपी सुशील घुले ने थाने में तैनात संतरी की लापरवाही मनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Published on:
28 Jul 2019, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.