अजमेर

रक्षाबंधन पर ठसाठस भरकर निकली रोडवेज़

Aug 29, 2026
Rajasthan

सवाईमाधोपुर. रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ का आलम ऐसा रहा कि हर आने वाली बस ठसाठस भरकर रवाना हुई। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से सुबह से ही महिलाओं और युवतियों की कतारें बस स्टैंड पर लग गईं। जैसे ही कोई बस आती, महिलाएं दौड़कर चढ़ने को बेताब हो जातीं। पायदान से लेकर अंदर तक बसों में इतनी भीड़ रही कि पांव रखने तक की जगह मुश्किल हो गई। कई महिलाओं को खड़े‑खड़े सफर करना पड़ा, वहीं पुरुषों को सीट न मिलने पर धक्का‑मुक्की के बीच यात्रा करनी पड़ी। दिनभर बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल रहा और हर बस मानो त्योहार की भीड़ को अपने साथ लेकर निकलती रही।

Updated on:
01 Sept 2026 02:08 pm
Published on:
29 Aug 2026 06:00 am