अजमेर

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, आठ सोमवार जमकर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sawan 2023: भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए सावन माह सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार अधिकमास होने से सावन माह को विशेष माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Jul 08, 2023
Sawan 2023 Rare Coincidence, Two Months In Eight Mondays Do To Bholenath Of Pooja

अजमेर/पत्रिका। Sawan 2023: भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए सावन माह सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार अधिकमास होने से सावन माह को विशेष माना जा रहा है। यह योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। इस साल अधिकमास पड़ रहा है। सावन माह इस बार 30 के बजाय करीब 58 दिन का होने वाला है। भोलेनाथ के भक्तों को उपासना के लिए आठ सोमवार मिलेंगे। सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई से होकर समापन 31 अगस्त को होगा।

बन रहा अद्भुत संयोग
वैदिक पंचांग की गणना सौर और चंद्र मास के आधार पर होती है। चंद्र मास 354 और सौर मास 365 दिन का होता है। तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है। इसे ही अधिक मास कहा जाता है। इसलिए इस बार सावन दो महीने का होगा।

सावन में इतने सोमवार
पहला सोमवार : 10 जुलाई
दूसरा सोमवार : 17 जुलाई
तीसरा सोमवार : 24 जुलाई
चौथा सोमवार : 31 जुलाई
पांचवा सोमवार : 07 अगस्त
छठा सोमवार : 14 अगस्त
सातवां सोमवार : 21 अगस्त
आठवां सोमवार : 28 अगस्त

होंगे रूद्रीपाठ, निकलेगी कावड़ यात्रा :
सावन माह में लगातार 58 दिन तक शिवालयों में मंत्रोच्चार से रुद्रीपाठ, श्रृंगार, जलाभिषेक होंगे। पुष्कर सरोवर सहित कई स्थानों से कावड़ यात्रा निकाली जाएंगी। शहर और विभिन्न ग्रामीण इलाकों में प्रसादी के दौर चलेंगे।

Published on:
08 Jul 2023 12:46 pm