इसलिए बनाई कम्यूनिटी
सावन में अधिकाधिक लोग दर्शन करना चाहते हैं। पहले दर्शनार्थियों के अलग-अलग ग्रुप बनाए जाते थे। अब भक्तों ने तकनीकी इस्तेमाल से कम्यूनिटी बना ली है। इसमें 50 ग्रुप में एकसाथ सूचना भेज सकते हैं। झरनेश्वर महादेव, इंद्रकोट अजमेर नाम से कम्यूनिटी ग्रुप बनाया गया है । श्रावण में फेसबुक, यू-ट्यूब, वॉट्सएप, वीडियो कॉल से भोलेनाथ के दर्शन कराए जा रहे हैं।