अजमेर

School building : ध्वस्त होगा खंडहर पड़ा स्कूल भवन

दशकों पुराने इस भवन में चार वर्ष पहले तक कक्षा 9 और कक्षा 10 की पढ़ाई होती थी, इस परिसर में लगभग 8 कमरे हैं, लेकिन जर्जर होने के कारण यह छात्रों के लिए असुरक्षित हो गया, इस कारण विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और हादसे से बचाव के लिए इस परिसर को बंद कर दिया
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 2:12 AM IST
School building : Shaggy school building will be demolished soon
School building : ध्वस्त होगा खंडहर पड़ा स्कूल भवन

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने परिसर को अब ध्वस्त किया जा सकेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग से आदेश जारी हो गए हैं। अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रशासन इस संबंध में कार्यवाही शुरू करेगा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर पड़े पुराने परिसर को ध्वस्त किया जा सकेगा। इस बारे में विद्यालय प्रशासन को शिक्षा विभाग से आदेश मिल गए हैं। दशकों पुराने इस भवन में चार वर्ष पहले तक कक्षा 9 और कक्षा 10 की पढ़ाई होती थी।

इस परिसर में लगभग 8 कमरे हैं, लेकिन जर्जर होने के कारण यह छात्रों के लिए असुरक्षित हो गया। इस कारण विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और हादसे से बचाव के लिए इस परिसर को बंद कर दिया। वर्ष 2015 से ही इस परिसर को ध्वस्त किए जाने की मांग की जा रही है, जिसे अब जाकर स्वीकृति मिली है।

इससे इस खंडहर परिसर को ध्वस्त किया जा सकेगा और इस स्थान पर नया निर्माण संभव हो सकेगा। इसके लिए विद्यालय प्रशासन नियमावली की जानकारी करने में जुटा है। विद्यालय विकास समिति की बैठक कर निविदा जारी की जाएगी।

यह परिसर अग्निशमन कार्यालय के पास स्थित है। वहीं सामने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मुख्य परिसर स्थित है। वर्तमान में मुख्य परिसर में कक्षा-कक्षों की कमी है।

हो रखी है जर्जर हालत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के इस पुराने परिसर की हालत काफी जर्जर हो गई है। यह अधिकतर जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई दशकों पुराना होने के कारण अनुपयोगी पड़ा है। कई जगह दीवारें टूटी पड़ी हैं और झाडिय़ां उगी हुई हैं।

कमरों के निर्माण की जरूरत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य भवन में कक्षा-कक्षों की काफी कमी है। इसको देखते हुए इस पुराने परिसर में नए कमरों का निर्माण किया जा सकता है। यहां नए कमरों का निर्माण कर दिया जाए तो कक्षा-कक्ष उपलब्ध हो जाएंगे। इससे शैक्षिक प्रबंधन में आसानी होगी और छात्रों को पढ़ाई कराने में परेशानी नहीं होगी।

विद्यालय भवन के इस पुराने हिस्से को ध्वस्त करने के आदेश मिल गए हैं। अब जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही शुरू की जाएगी।

पवन कुमावत, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़

Published on: