अजमेर

RPSC NEWS : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

RPSC NEWS : प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक होगा। यह परीक्षा तीन ग्रुपों में होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को ग्रुप-ए के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। शेष दो ग्रुपों के प्रवेश पत्र भी एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2019, 7:23 PM IST
RPSC NEWS : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
RPSC NEWS : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

अजमेर. प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक होगा। यह परीक्षा तीन ग्रुपों में होगी। इनमें करीब 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) ने शनिवार को ग्रुप-ए के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। शेष दो ग्रुपों के प्रवेश पत्र भी एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में उक्त स्कूल व्याख्याता (School Lecturer) भर्ती परीक्षा विभिन्न 20 विषयों में करीब 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। कई अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग लगातार कर रहे थे लेकिन हाल ही शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। आयोग के स्तर पर भी इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद भी यह कयास लगाए जाने लगे थे कि परीक्षा आगे खिसकाई जा सकती है लेकिन आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।यह रहेगा टाइम टेबल

(आयोग की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार)

ग्रुप-ए के तहत 3 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे क हिंदी की परीक्षा होगी। इसी तरह 4 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक संस्कृत और दोपहर 2 से 5 बजे तक राजस्थानी विषय का पेपर होगा।

ग्रुप-बी के तहत 6 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे तक राजनीति विज्ञान, 7 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से 5 बजे तक बायलॉजी की परीक्षा होगी। इसके बाद 8 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक इकोनोमिक्स, दोपहर 2 से 5 बजे तक पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजिक्स का पेपर होगा।

ग्रुप-सी में 9 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे तक इतिहास, 10 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक इंग्लिश, दोपहर 2 से 5 बजे तक कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर का पेपर होगा। इसके बाद 11 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक केमिस्ट्री, दोपहर 2 से 5 बजे तक समाजशास्त्र, 12 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक गणित, दोपहर 2 से 5 बजे तक होम साइंस और 13 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक पंजाबी, दोपहर 2 से 5 बजे तक ड्राइंग का पेपर होगा।

Updated on:
28 Dec 2019, 7:23 PM IST
Published on: