30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC NEWS : आयोग ने फिर कहा तय समय पर होगी स्कूल व्याख्याता परीक्षा

RPSC NEWS AJMER : पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ ही यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि आगे खिसकाई जाएगी लेकिन राजस्थान लोक सेवा आयोग ने तय समय पर परीक्षा कराए जाने का दावा किया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 28 Dec 2019, 10:36 AM IST

RPSC NEWS : आयोग ने फिर कहा तय समय पर होगी स्कूल व्याख्याता परीक्षा

RPSC NEWS : आयोग ने फिर कहा तय समय पर होगी स्कूल व्याख्याता परीक्षा

अजमेर. पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ ही स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा (school lecturer exam) आगे खिसकाए जाने को लेकर चर्चाओं का दौर फिर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी वायरल कर दिया कि परीक्षा अब चुनाव (election) बाद होगी लेकिन आयोग ने इससे साफ इनकार किया है।

आयोग सचिव रेणु जयपाल के अनुसार शुक्रवार को आयोग में कोई फुल कमीशन की बैठक नहीं हुई है और ना ही परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसी तरह की चर्चा हुई। जयपाल ने कहा है कि स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 3 जनवरी से निर्धारित तिथि में ही होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा गुरुवार को ही हुई है। इसके तहत पहले चरण का मतदान 17 जनवरी को होगा, जबकि स्कूल व्याख्याता परीक्षा 13 जनवरी तक चलेंगी। उधर शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी कह चुके हैं कि व्याख्याता भर्ती परीक्षा तय समय पर होगी।

READ MORE : प्रदेश को मिलेंगे 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक

आधे से भी कम अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा में दूसरे दिन भी उत्साह नहीं दिखा। दूसरे दिन शुक्रवार को आधे से भी कम अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। शुक्रवार को पहली पारी में जहां 48.90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी वहीं दूसरी पारी में 48.85 प्रतिशत उपस्थिति रही। हालांकि परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुइ।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर में सुबह-दोपहर दोनों सत्रों में 44.08 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जयपुर में सुबह के सत्र में 49.81 प्रतिशत और दोपहर के सत्र में 49.75 प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं जोधपुर में सुबह के सत्र में 52.73 और दोपहर के सत्र में 52.61 प्रतिशत उपस्थिति रही।