अजमेर

बोले शाहनवाज-मुस्लिमों के खून से रंगा है कांग्रेस का दामन, फ्लॉप हो चुकी है पार्टी

खुर्शीद ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के हाथ अल्पसंख्यकों के खून से रंगे है।

2 min read
Apr 29, 2018
shahnawaz hussain attack on congress
shahnawaz hussain attack on congress

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खून से कांग्रेस का दामन दागदार हो चुका है। अब कांग्रेस को सेक्यूलर कहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस की दिल्ली में रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यह स्वीकार किया है। उनकी रैली फ्लॉप शो साबित हुई है। अब देश के लोगों को कांग्रेस से कोई विश्वास नहीं बचा है।

वे रविवार को अजमेर में दरगाह जियारत के बाद होटल एम्बेसी में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के हाथ अल्पसंख्यकों के खून से रंगे है। राहुल गांधी ने दिल्ली रैली में इसे स्वीकार किया है। देश में हजारों दंगा करवाने वाली कांग्रेस अब खुद को सेक्यूलर कहती है। कांग्रेस के नेता जहां जैसा मौका वैसा रूप बदल लेती है।

कांग्रेस कोर्ट में कहती है राममंदिर पर सुनवाई चाली जाए

कांग्रेस के नेता कोर्ट में जाकर कहते हैं राम मंदिर ? पर सुनवाई टाली जाए और चुनाव में राममंदिर-मंदिर का अलाप छेड़ देती है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब अल्पसंख्यकों के खून के धब्बों को स्वीकार कर लिया है।

कर्नाटक में भाजपा को मिलेगा अपार बहुमत

शाहनवाज ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को अपार बहुमत मिलेगा। भाजपा चुनाव जीतेगी एवं ये²ुरेप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड में भारी तादाद में लोग आ रहे हैं।

राजस्थान में बनाएंगे फिर से सरकार

उन्होंने कहा कि राजस्थान में उपचुनाव में किन्हीं कारणों से भाजपा नहीं जीत पाई। अगर कांग्रेस इस घमंड एवं अहंकार में है तो आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा जीत कर दिखा देंगे। कांग्रेस को उपचुनाव की जीत पर घमंड नहीं करना चाहिए।

रेप की घटनाएं शर्मनाक, केन्द्र लाई सख्त अध्यादेश, मिलेगी फांसी

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में मासूम बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं शर्मनाक है। केन्द्र सरकार सख्त कानून बना दिया है। नए अध्यादेश लेकर आई है, जिसमें रेप का आरोपी को फांसी की सजा देने का प्रावधान है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व यूईआई टी अध्यक्ष धर्मेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक भी मौजूद रहे।

Updated on:
29 Apr 2018 04:08 pm
Published on:
29 Apr 2018 09:17 pm