अजमेर

Students Union Election 2019: लॉ कॉलेज से हिमांशु को टिकट

Students Union Election 2019: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रत्याशियों की घोषणा जारी है। संगठन ने लॉ कॉलेज से चारों पदों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। यहां हिमांशु चौहान को अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 4:06 PM IST
Students Union Election 2019: Tickets from law college to Himanshu
Students Union Election 2019: लॉ कॉलेज से हिमांशु को टिकट

अजमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) की प्रत्याशियों की घोषणा जारी है। संगठन ने लॉ कॉलेज से चारों पदों पर प्रत्याशी (Candidate) घोषित कर दिए हैं। यहां हिमांशु चौहान को अध्यक्ष पद(presidentship) प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा परिषद ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर के प्रत्याशी भी तय कर दिए हैं।

लॉ कॉलेज (Law college) से हिमांशु चौहान को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा अनिल कुमावत को उपाध्यक्ष, निखिल कासोटिया को महासचिव, दीपक सेन को संयुक्त सचिव पद का प्रत्याशी बनाया गया है। लॉ कॉलेज में परिषद ने चारों पदों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उधर विद्यार्थी परिषद ने राजकी कन्या महाविद्यालय में पूजा मेघवंशी को उपाध्यक्ष और खुश्बू सांखला को महासचिव पद पर टिकट दिया है। इस दौरान महानगर मंत्री अनिरुद्ध सिंह जोधा और अन्य ने प्रत्याशियों का स्वागत किया।

यह प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित
अभाविप (ABVP) ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से विकास गोरा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय(Government Girls College) से एनसीसी कैडेट (NCC Cadet) कांता जाखड़ और दयानंद कॉलेज (Dayanand College) से विशाल सिंह रावत को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाया जा चुका है। वहीं एनएसयूआई ने दयानंद कॉलेज से राजपाल सिंह राठौड़ को अध्यक्ष पद पर टिकट दिया है।

22 को भरेंगे प्रत्याशी नामांकन

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी 22 अगस्त को सभी कॉलेज अैार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में नामांकन भरेंगे। यह सिलसिला सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए परिसर में ढोल-ढमाके बजाने, नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन (District administration)ने सभी संस्थाओं, अशुशासन समितियों, पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों और प्रत्याशियों को जे. एम. लिंगदोह समिति के चुनाव नियम बताए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए परिसर में ढोल-ढमाके बजाने, नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक रहेगी।

यह होंगे आगे के कार्यक्रम
सभी संस्थाओं में 22 अगस्त को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र (nomination letter) की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके आधार पर प्रत्याशियों की वैध नामांकन सूची 23 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी होगी। इसी दिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशी वापस नाम ले सकेंगे। अंतिम नामांकन सूची(Final nomination list) दोपहर 2 से शाम 5 बजे जारी होगी।

Published on: