29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

students election 2019: लगेगी अंतिम मतदाता सूची, नामांकन 23 को

प्रत्याशी 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन करेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय तक ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Aug 2019, 6:30 AM IST

Students voter list

Students voter list

अजमेर. सरकारी और निजी कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह 10 बजे मतदाता सूची जारी की गई। मंगलवार को आपत्ति लेने के बाद दोपहर को अंतिम मतदाता सूची (final list) लगाई जाएगी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के तहत दाखिले (admission process) तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं (pg classes) भी शामिल हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी चुनाव होंगे। सभी संस्थाएं संकायवार और कक्षावार मतदाता सूची (students voter list) सोमवार को सुबह 10 बजे जारी हुई। मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां (grievances) ली जाएंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम मतदाता सूची चस्पा (voter list) होगी।

नामांकन 22 को
छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन (nomination) करेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय तक ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेंगे। प्रत्याशी वाहन रैली (rally) निकालने के अलावा शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। हालांकि नामांकन के दौरान कॉलेज (colleges) और विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) परिसर में सिर्फ प्रत्याशियों (candidates) और उनके समर्थकों (supporters) को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इसी दिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच और आपत्तियां (grievance) ली जाएंगी। इसके आधार पर प्रत्याशियों की वैध नामांकन सूची (final list) 23 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी होगी।

मामला दर्ज हुआ तो बढ़ेगी दिक्कतें

जे. एम. लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार शहर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई छात्र-छात्राओं ने प्रिन्टेड मैटर (printed matter), पोस्टर (poster), बैनर, (banner) पेम्पलेट (pamplet) चिपकाए हैं। नगर निगम ने इनके खिलाफ सम्पत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामले दर्ज कराए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के नामांकन करने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

कहां कितने विद्यार्थी (संस्थाओं के अनुसार)
एसपीसी-जीसीए-8480 हजार

एमडीएस यूनिवर्सिटी-600
राजकीय कन्या महाविद्यालय-3400

दयानंद कॉलेज-2300
संस्कृत कॉलेज-122

श्रमजीवी कॉलेज-120
लॉ कॉलेज-265