अजमेर

बापू के नाम से चल रही बरसो पुरानी इस सरकारी स्कूल में अब बच्चे पढ़ेंगे English

महात्मा गांधी अंग्रेजी Medium स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 3:06 PM IST
students will be teach in English medium in mahatma gandhi school
बापू के नाम से चल रही बरसो पुरानी इस सरकारी स्कूल में अब बच्चे पढ़ेंगे English

राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में खोली गई जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स्टाफ के आदेश निदेशालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। आगामी दो दिनों में स्टाफ के ज्वॉइन करने की संभावना है।
अजमेर के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल वैशालीनगर में भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से साक्षात्कार के बाद भेजे गए पैनल के मुताबिक अनुमोदन करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अजमेर के इस सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए विभिन्न विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित लेब तकनीशियन, लैब असिस्टेंट, पीटीआई. एलडीसी, यूडीसी आदि के पदों के आदेश जारी होने के बाद बुधवार को एक शिक्षक ने ज्वॉइन कर लिया है। शेष के गुरुवार एवं शुक्रवार को ज्वॉइन करने की संभावना है।

सरकारी स्कूलों में जहां एक जुलाई से ही छात्र-छात्राओं की शिक्षण गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। अंग्रेजी मीडियम स्कूल में भी हिन्दी मीडियम के शिक्षकों की ओर से फिलहाल पढ़ाई करवाई जा रही है। अब अंग्रेजी मीडियम में ही पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों के ज्वॉइन करने के बाद यहां शिक्षण कार्य सुचारू हो जाएगा। स्कूल प्रिंसीपल विजयलक्ष्मी यादव के अनुसार एक शिक्षक ने ज्वॉइन कर लिया है। शेष एक-दो दिन में करेंगे।

Published on: