अजमेर

Swine flu : स्वाइन फ्लू से बचाव के बताए नुस्खे

राजस्थान पत्रिका की ओर से स्कूलों में दी स्वास्थ्य शिक्षा
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 12:03 PM IST
Swine flu : स्वाइन फ्लू से बचाव के बताए नुस्खे
Swine flu : स्वाइन फ्लू से बचाव के बताए नुस्खे

अजमेर. गुलाबी सर्दी शुरू होने के साथ ही स्वाइन फ्लू (Swine flu Suspected patients) संदिग्ध रोगियों के केस भी सामने के साथ ही स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा देने के साथ आयुर्वेदिक औषधि का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। राजस्थान पत्रिका, जनमंगल पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अजमेर के सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में बताया गया। वहीं बाद में स्वाइन फ्लू बचाव की नि:शुल्क दवा वितरित की गई।

वैशाली नगर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय उमावि में आयोजित कार्यक्रम में मंगल आयुर्वेदि फार्मेसी के मुन्नालाल ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के कारणों की जानकारी दी, वहीं बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का किट उपलब्ध करवाया। उन्होंने औषधि लेने का तरीका भी बताया। इस मौके पर करीब 600 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को दवा के किट दिए गए। स्कूल प्रिंसीपल विजयलक्ष्मी यादव ने आभार जताया। इसके बाद कायड़ स्थित सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को स्वाइन फ्लू की जानकारी देकर करीब 300 पैकेट औषधि के वितरित किए। स्कूल की प्रिंसीपल ऑलिव शोर ने भी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर आभार जताया। इससे पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सुबह दिखी ओस, फिर दिनभर धूप ने सताया

शहर में शनिवार को मौसम बदला नजर आया। सुबह मौसम में ओस दिखाई दी। हवा चलने से मौसस सामान्य रहा। दिनभर तेज धूप और गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.1 तथा न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा।

शुक्रवार तडक़े बरसने वाले बादलों की टुकडिय़ां शनिवार को नहीं दिखी। वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, फॉयसागर, केसरगंज, जयपुर रोड, श्रीनगर रोड और अन्य इलाकों में बगीचों, वाहनों और जमीन पर ओस दिखी। इससे नमी हो गई। सूरज निकलते ही धूप ने सताया। तेज धूप के चलते गर्मी ने लोगों के पसीने बहा दिए। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के चलते 10-12 दिन से रात में गुलाबी ठंडक जरूर महसूस होने लगी है।

Published on: