अजमेर

मौसम हुआ सर्द, तेज हवाओं से बढा शहर में ठण्डापन

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 10:51 AM IST
latest winter forecasts and reports
अभी और बढ़ सकती है ठंड

अजमेर. सर्दी के तेवर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। मौसम सर्द बना रहा। सुबह से शाम तक हवाओं में ठंडापन महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। पिछले तीन दिन में पारे में करीब 4.3 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ।

अलसुबह ही हवा के तेवर ठंडे रहे। लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। लोग सडक़ों के किनारे अलाव जलाकर बैठे दिखे। सूरज निकलने के बाद भी हवा में ठंडापन बरकरार रहा। दोपहर बाद तेज धूप के चलते मौसम कुछ सामान्य हुआ। शाम ढलते ही मौसम फिर सर्द हो गया।

पिछले दिनों में तापमान (न्यूनतम)
15 नवम्बर-18.0

16 नवम्बर-14.0
17 नवम्बर-13.0

18 नवम्बर-13.7

Published on: