
online exam form
अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के सालाना परीक्षा फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी 22 नवम्बर तक सौ रुपए विलम्ब शुल्क देकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरकर कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करा सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने बिना विलम्ब, सौ रुपए विलम्ब शुल्क और एक परीक्षा शुल्क के बराबर शुल्क देकर फार्म भरने की तिथि बढ़ाई है। इसके चलते विद्यार्थी फार्म भरने में व्यस्त हैं।
बिना विलंब शुल्क के फार्म भरने की तिथि पूरी हो चुकी है।अब विद्यार्थी सौ रुपए विलम्ब शुल्क से 22 नवम्बर तक फार्म भर सकेंगे।
इसके बाद परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क देकर 23 से 28 नवम्बर तक फार्म भर सकेंगे। मालूम हो कि शिक्षकों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके चलते परीक्षा फार्म भरने और हार्ड कॉपी जमा कराने में दिक्कतें हो रही हैं।
करीब 2 लाख से ज्यादा ने भरे फार्म
अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सालाना परीक्षा के फार्म भर चुके हैं। बिना विलम्ब शुल्क और विलम्ब एवं एक परीक्षा शुल्क के बराबर फीस देकर भी फार्म भरे जाएंगे। इसके चलते यह संख्या 3.25 लाख तक पहुंच सकती है।
Published on:
19 Nov 2018 08:15 am
