अजमेर

Tention: मंदिर में निर्माण पर भडक़े लोग, पुलिस ने किया पाबंद

विरोध भी जताया। गुस्साए लोगों ने कामकाज भी बंद कर दिया।

2 min read
Dec 15, 2019
tention in ajmer

अजमेर.

पुष्कर-नौसर घाटी स्थित हनुमान मंदिर (hanuan temple) पर हंगामा हो गया। मंदिर में चबूतरा निर्माण को लेकर कुछ लोग नाराज हो गए। सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुजारी को प्रशासन की बगैर इजाजत निर्माण (construction) नहीं करने के लिए पाबंद किया है।

पुष्कर-नौसर घाटी पर कई वर्षों से हनुमान मंदिर बना हुआ है। यहां लोग नियमित पूजा-अर्चना (worship) करते हैं। यहां चबूतरा निर्माण होने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग नाराज हो गए। उन्होंने निर्माण कार्य (construction work) पर विरोध भी जताया। गुस्साए लोगों (peoples angry) ने कामकाज भी बंद कर दिया।

सूचना मिलने पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुष्कर से अजमेर लौट रहे विधायक सुरेश सिंह रावत भी भीड़ देखकर रुक गए। उन्होंने भी मामले की जानकारी लेने के अलावा मौका मुआयना किया।

मंदिर में चबूतरा निर्माण को लेकर लोग नाराज हुए थे। पुजारी को नोटिस देकर बगैर इजाजत निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद किया है।

दिनेश कुमावत, क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी

दिसंबर में जबरदस्त गलन और कड़ाके की ठंडक

पौष में कड़ाके की सर्दी का असर दिख रहा है। रविवार को हवा के बर्फीले अंदाज ने सुबह से कंपकंपाए रखा है। गलन के चलते लोग गुनगुनी धूप में वक्त बिताने रहे हैं। न्यूनतम तापमान नीचे लुढक़ कर 8 डिग्री पर पहुंच गया। अलबत्ता पिछले चार दिन में पारे में 6.8 डिग्री की गिरावट हो चुकी है।

अलसुबह से मौसम सर्द बना रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शीतलहर और ठंड के चलते लोगों को घरों में कैद रहना मुनासिब समझा। नलों का पानी भी बर्फ जैसा महसूस हुआ। धूप निकले के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ। हालांकि धूप में तीखापन बढ़ा है, लेकिन गलन के कारण घरों में लोगों ने गुनगुनी धूप में वक्त बिता रहे हैं।

Published on:
15 Dec 2019 10:29 am
Also Read
View All