अजमेर

राजस्थान के युवक पर थाईलैंड सरकार ने करोड़ों रुपए के हीरे चोरी का लगाया आरोप, इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी

राजस्थान के शंकेश मुथा पर थाईलैंड में करोड़ों रुपये के हीरे चोरी का आरोप। अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी, भारत से प्रत्यर्पण की मांग, एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी

less than 1 minute read
Jan 14, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर के रहने वाले शंकेश मुथा पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हीरे की चोरी का बड़ा आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वहां एक भारतीय मूल के हीरा व्यापारी के शोरूम से करोड़ों रुपये के हीरे चुराए। जिसमें लगभग 8 हीरे चुराए गए, जिनकी कीमत करीब 3.89 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Sachin Pilot: राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- डर रही भजनलाल सरकार

भारत से प्रत्यर्पण की मांग

शंकेश मुथा कई सालों से बैंकॉक में एक कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम कर रहे थे। विश्वास जीतने के बाद उन्होंने मौका देखकर हीरे चुरा लिए और भारत वापस आ गए। इन हीरों की कीमत करीब 3.89 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चोरी 2021 में हुई थी। थाईलैंड पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया और अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट भी निकाला गया। थाईलैंड सरकार ने भारत से उनके प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की मांग की है।

अरेस्ट वारंट जारी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 3 अप्रेल को शंकेश मुथा की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उसे पेश होने के लिए कहा, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

एजेंसियां तलाश में जुटी

इसके बाद शंकेश मुथा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर अप्रैल के अंत में सुनवाई होने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी। जांच एजेंसियां अभी भी उनकी तलाश में जुटी हैं और मामला भारतीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें

सीकर में भीषण हादसा; कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत, दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

Updated on:
14 Jan 2026 06:37 pm
Published on:
14 Jan 2026 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर