अजमेर

कार सड़क किनारे पार्किंग के पास लगे पोल से टकराई, बाल-बाल बचे खानाबदोश दम्पती

पत्रिका देर रात - पुरानी आरपीएससी के सामने हादसा, सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंची
less than 1 minute read
Sep 15, 2025
कार सड़क किनारे पार्किंग के पास लगे पोल से टकराई, बाल-बाल बचे खानाबदोश दम्पती
जयपुर रोड पुराने आरपीएससी भवन के सामने फुटपाथ पर खड़े सीसीटीवी कैमरे के पोल से टकराई अनियंत्रित कार।

अजमेर(Ajmer News). जयपुर रोड पुरानी आरपीएससी के सामने रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अंसुलित होकर अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे के पोल से टकरा गई। यहां फुटपाथ पर बैठा परिवार बाल-बाल बच गया। युवक के मामूली चोट आई।

रात सवा 11 बजे कचहरी रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने पुरानी आरपीएससी के सामने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार पुराने आरपीएसपी भवन के नीचे एसीबी पुलिस अधीक्षक की कार पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में पोल के पास बैठे खानाबदोश युवक के हाथ में मामूली चोट आई जबकि कार चालक बैलून खुलने से बच गया। दुर्घटना के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाने से पुलिसकर्मी पहुंचा लेकिन कार के मालिक की हालत देखकर लौट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में शराब की बोतल पड़ी थी जबकि कार चालक भी नशे में नजर आया।

Updated on:
15 Sept 2025 02:20 am
Published on:
15 Sept 2025 02:20 am