अजमेर

दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात

शादी से पहले दो लाख रुपए व बाइक मांगने का आरोप
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
The groom asked for dowry, marriage cancel
दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात

ब्यावर (अजमेर).

शहर की एक कॉलोनी में रविवार को फेरे लेने से पहले दहेज में दो लाख रुपए एवं मोटरसाइकिल मांगने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नाराज दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया।

इस मामले को लेकर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार एक युवती का रविवार को दोपहर सवा दो बजे पाणिग्रहण संस्कार होना था। बारात पास ही एक गांव से आनी थी। फेरों के निर्धारित समय निकलने एवं शाम होने तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष के लोगों की चिंता बढ़ गई।

इनके परिवार के लोग दूल्हे के गांव पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि बारात को लेकर तैयारियां ही नहीं थी। दुल्हन ने बताया कि इस दौरान दूल्हे का फोन आया कि वधू पक्ष दो लाख रुपए एवं मोटरसाइकिल देंगे तो ही दिन में फेरे करेंगे।

इसके बाद रात को बारात वधू पक्ष के यहां पहुंची तो फेरों के समय को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन ने बारात को लौटा दिया। देर रात तक समझाइश के प्रयास चलते रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Published on:
16 Apr 2019 03:40 am