6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले की मारपीट, फिर पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या

आरोपी फरार, पुरानी हवाई पट्टी रोड पर मिली लाश, एफएसएल टीम ने किया मौका मुआयना
2 min read
Google source verification
Murder of the young man in kisangarh

पहले की मारपीट, फिर पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

पहले जमकर शराब पिलाई, फिर मारपीट की और पत्थर से सिर कुचल कर नागौर क्षेत्र के युवक की रविवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोपी लाश को खेत में फेंक कर भाग गए। पुरानी हवाई पट्टी रोड क्षेत्र के खेत में सोमवार सुबह युवक की नग्नावस्था में सिर कुचली लाश मिली।

मृतक के गुप्तांगों पर गंभीर चोट और शरीर को घसीटने के भी निशान मिले हैं। गांधीनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
नागौर जिले के पीलवा थाना क्षेत्र के मुंडोवरी गांव निवासी हरदीन मेघवाल (४४) और पत्नी लालीदेवी टंूकड़ा रोड स्थित एक क्रेशर फैक्ट्री में काम करते थे। अधिकांशत: क्रेशर फैक्ट्री में रात को ही काम होने से वह ज्यादातर समय फैक्ट्री परिसर स्थित कमरे में ही परिवार समेत रहते थे। लाली देवी गांव गई हुई थी।

वह रविवार शाम करीब ६.३० बजे ही किशनगढ़ आई और पुरानी चुंगी चौकी आकर पति हरदीन को बुलाया। पत्नी के बुलावे पर हरदीन चुंगी चौकी आ गया, लेकिन उसने यह कहते हुए कि मैं तेरे लिए महाराज से चौकी (ताबिज) ला रहा हूं और तू फैक्ट्री चल, तेरे फैक्ट्री पहुंचने से पहले ही मैं भी कमरे पर पहुंच जाऊंगा। इस पर लालीदेवी फैक्ट्री आ गई, लेकिन हरदीन न तो शाम को घर पहुंचा और न ही रात को घर लौटा।

राहगीरों ने देखी सिर कुचली लाश


पुरानी हवाई पट्टी रोड स्थित खेत में रविवार सुबह करीब ७.१५ बजे क्रेशर मशीन संचालक हरदीन की सिर कुचली लाश पड़ी मिली। क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों ने युवक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसएचओ सुनील कुमार बेड़ा, एएसआई विश्राम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को नग्नावस्था में सिर कुचली लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर आए और एसएचओ सुनील कुमार से मामले की जानकारी ली।

शराब पिलाई, मारपीट की और फिर पत्थर से सिर कुचला

प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या का मामला माना है और मृतक के भाई औंकार की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में जुटी पुलिस को मृतक का सिर कुचला हुआ मिला है और गुप्तांगों में भी गंभीर चोट है। मृतक की पीठ, हाथों और पैरों पर भी चोटें हैं। संभवत: यह चोटें घसीटने से आना माना जा रहा है।

पुलिस को लाश के पास से ही तीन शराब के खाली पव्वे भी मिले हैं। ऐसे में जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पहले शराब पिलाई, इसके बाद मारपीट की। बाद मेें सिर पर पत्थर से वारकर हत्या कर दी। मृतक के गले को कपड़े के गोमचे से भी दबाने के निशान मिले हैं।

मजदूरों ने की पहचान


पुलिस ने मृतक के कपड़ों इत्यादि को देख कर मजदूर होना मान कर क्रेशर मजूदरों को मौके पर बुलाया। साथी मजूदरों ने ही उसकी पहचान हरदीन के रूप में की। जानकारी पाकर मृतक की पत्नी लालीदेवी एवं परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए।

प्रथम दृष्टया युवक की हत्या का मामला नजर आ रहा है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और युवक से जुड़े सभी पहलूओं के बारे में पूछताछ कर मामले की तह तक जांच की जाएगी।

- सुनील कुमार बेड़ा, एसएचओ, गांधीनगर