
किशनगढ़ में सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी
किशनगढ़ में सोमवार सुबह पुरानी हवाई पट्टी रोड पर सिर कुचली युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
जानकारी के अनुसार पुरानी हवाई पट्टी के पास सोमवार सुबह कुछ मजदूरों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी। लाश को देखते ही मजदूरों ने युवक की पहचान नागौर के पीलवा क्षेत्र के मुंडोवरी गांव निवासी हरदिन मेघवाल के रूप में की। मृतक मार्बल एरिया में क्रेशर पर काम करता था। उधर सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंच गए। बाद में एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्षय जुटाए। इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी और शव यज्ञनारायण अस्पताल के चीर घर में रखवाया गया। बाद में परिजनों ने चीरघर पहुंच कर युवक की शिनाख्त की। प्रथम दृष्टया मामला नशा करकर हत्या करने का माना जा रहा है।
Published on:
15 Apr 2019 12:50 pm
