अजमेर

अगर आप हैं घर से बाहर तो हो जाइए अलर्ट, पीछे से नहीं हो जाए ये हाल

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
theft in ajmer
theft in ajmer

अजमेर. मान सरोवर कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरों ने लाखों के जेवर पार कर लिए। चोरों ने वारदात को इस होशियारी से अंजाम दिया कि मकान के एक हिस्से में सो रहे किराएदार को भी इसकी भनक नहीं लगी।

पति-पत्नी थे बाहर

जानकारी के अनुसार मानसरोवर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार पाटनी निजी कार्य से जयपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी रतलाम गई हुई थी। मकान में किराएदार गौतम मिश्रा रहते हैं। मिश्रा घर पहुंचे तो उन्होंने मकान मालिक के कमरे का दरवाजा खुला देखा। इस पर वह अंदर गए तो अल्मारियों का सामान बिखरा मिला।

पांच लाख का जेवर पार

पाटनी ने अपने स्थानीय रिश्तेदार सौरभ जैन को सूचना दी। सौरभ जैन ने बताया कि पाटनी से बातचीत में उसे बताया कि अलमारी में करीब 15 तोला जेवर रखा था। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मकान मालिक पाटनी के आने के बाद चोरी गए माल की कीमत का पता लगेगा।

Published on:
29 Dec 2018 08:14 am