अजमेर

Ajmer के JLN अस्पताल में चोरों ने Sikar के RAS अधिकारी को बनाया शिकार

मोबाइल किया चोरी, पत्नी का मोबाइल हुआ पार  

less than 1 minute read
May 10, 2019
theft with Ras Office posted in sikar in JLN Hospital of Ajmer
Ajmer के JLN अस्पताल में चोरों ने Sikar के RAS अधिकारी को बनाया शिकार

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में गुरुवार को चोरो ने एक आरएएस अधिकारी और उनकी पत्नी को अपना शिकार बना लिया। इस संबंध में अधिकारी ने अस्पताल स्थित चौकी में शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार सीकर में डीआईजी स्टाम्प पद पर पदस्थापित अमानउल्ला खान की माता जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग में भर्ती है। बुधवार रात को वे और उनकी पत्नी देखभाल के लिए अस्पताल परिसर में ही रुके। इस दौरान चोर इस दौरान चोरों ने उनका मोबाइल चुरा लिया। इस संबंध में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय स्थित चौकी में शिकायत दी है।

हालांकि पुलिस ने मामले में अधिकारी को फोन का ईएमआई नंबर लाने को कहा। लेकिन उनके पास फोन का बिल व अन्य कागजात यहां मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने इस बारे में असमर्थता जताई। इसके चलते शिकायत दर्ज नहीं की जा सकी। लेकिन मामले को लेकर अस्पताल के कैमरों की फुटेज भी नहीं खंगाला। अधिकारी के अनुसार मोबाइल तडक़े करीब ३ से सुबह ५ बजे के बीच गायब हुआ। यदि पुलिस फुटेज खंगालती तो आरोपितों का सुराग लग सकता था।

Updated on:
09 May 2019 11:52 pm
Published on:
10 May 2019 04:01 am