अजमेर

चोरों ने खोद डाली थी बैंक की दीवार, किस्मत से बच गया कैश

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2019, 10:10 AM IST
hoshangabad, misrod society, moong&udad, payment
hoshangabad, misrod society, moong&udad, payment

अजमेर.

चोर गिरोह ने मकान, दुकान और शादी समारोह में चोरी की वारदातों के बाद एक बैंक में सेंध लगा दी। हालांकि चोर बैंक की साइड की दीवार में सेंध लगाने में कामयाब रहे लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम व लॉकर तक नहीं पहुंच सके और खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने चोरी का प्रयास का मामला दर्ज किया है।

तोड़ दी साइड की दीवार
पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच के पीछे की दीवार में बीती रात चोर सेंधमारी कर गए। चोर बैंक परिसर की साइड की दीवार को तोडऩे में कामयाब रहे लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम व लॉकर तक नहीं पहुंच सके। सुबह बैंक खुलने पर सेंधमारी का पता चला। सूचना मिलते ही गंज थानाधिकारी अनिल कुमार पाण्डे भी बैंक पहुंच गए। पुलिस की एफएसएल टीम फिंगर व फुट प्रिंट उठाए। पुलिस ने बैंक मैनेजर एसएल. बाकोलिया की रिपोर्ट पर चोरी का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

बैंक में थी मामूली रकम
बैंक मैनेजर एस.एल. बाकोलिया ने बताया कि चोर बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाई लेकिन स्ट्रॉंन्ग रूम व लॉकर तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बैंक में मामूली रकम थी। बैंक का सारा कैश रोजाना शाम को मुख्य ब्रांच में भेज दिया जाता है।

झाडिय़ों की आड़ में वारदात
बाकोलिया ने बताया कि बैंक के पीछे खाली भूखंड है। चोरों ने भूखंड में उगी झाडिय़ों की आड़ में रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दीवार को दो जगह से खोदने का प्रयास किया। हालांकि बैंक प्रबंधन ने सोमवार सुबह पुलिस के मौका देखने के बाद दीवार की मरम्मत करवा दी।

Published on: