अजमेर

मार्बल की थप्पियों से भरे ट्रेलर में लगी आग, गहरी नींद में सो रहा ड्राइवर जिंदा जला

मार्बल एरिया के हरमाड़ा रोड स्थित एक पार्किंग में मार्बल की थप्पियों से भरे ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर के केबिन में सो रहे चालक की जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Nov 04, 2025
पार्किंग में खड़े ट्रेलर में लगी आग। पत्रिका

मदनगंज-किशनगढ़। मार्बल एरिया के हरमाड़ा रोड स्थित एक पार्किंग में मार्बल की थप्पियों से भरे ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर के केबिन में सो रहे चालक की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई।

पुलिस के अनुसार हरमाड़ा रोड के पास स्थित पार्किंग में मार्बल की थप्पियों से भरा ट्रेलर खड़ा था। इसमें अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में ट्रेलर और केबिन लपटों से घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि केबिन में एक जना था। वह केबिन से बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया।

ये भी पढ़ें

Jaipur Accident: ‘किसी नरसंहार से कम नहीं, करीब 100 की रफ्तार से दौड़ रहा था डंपर’, चश्मदीद ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर

सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रेलर की केबिन से शव निकाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ट्रेलर मालिक ने चालक का नाम कुचील के बासड़ा मेहरान निवासी मुकेश रेगर (35) बताया है।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
04 Nov 2025 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर