अजमेर

collision : जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आखिर फौजी हार गया जिंदगी की जंग

Trailer moped collision : अपने गांव अलीपुरा से जेठाना जा रहा था ड्यूटी पर......
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 4:05 PM IST
Ambulance collision bikes, two youths die in bhilwara
Ambulance collision bikes, two youths die in bhilwara

पीसांगन. थाना क्षेत्र के नागेलाव में ट्रेलर मोपेड की टक्कर में घायल हुए 55 वर्षीय मोपेड चालक ने जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए उपचार के दौरान अजमेर अस्पताल में दम तोड़ा दिया।

वहीं मोपेड चालक की मौत की सूचना पर एएसआई किशन सिंह रावत मृतक के पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन से अजमेर के लिए रवाना हुए। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलीपुरा निवासी रिटायर्ड फौजी वजीर खां पीसांगन उपखंड़ के जेठाना में स्थित 220 केवी विधुत सब स्टेशन पर गार्ड के पद पर तैनात था। और मोपेड से ड्यूटी पर जेठाना जा रहा था।

इसी दौरान नागेलाव के जेठाना रोड़ पर सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने ट्रेलर को गफलत व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रौंग साइड में आकर मोपेड को टक्कर मार दी। जिसके कारण मोपेड सवार वजीर खां गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत ही उपचार के लिए अजमेर ले जाया गया। जहां पर वजीर खां ने दौराने उपचार दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर एएसआई किशन सिंह रावत बिट कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेलर को थाने लेकर पहुंचे।

Published on: