30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरगाह पर दर्शन करने जा रहे युवकों की कार हाइवे पर ट्राले से भिड़ी, परखच्चे उड़े

इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित ग्राम भमराड़ी के पास हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Jitendra Tiwari

•

Updated: 17 Nov 2019, 7:02 AM IST

Three youths injured in car and truck collision on highway in khandwa

Three youths injured in car and truck collision on highway in khandwa

खंडवा. खिराला स्थित हजरत बदीउद्दीन व अमीनुद्दीन बाबा की दरगाह पर दर्शन करने जा रहे युवकों की कार शनिवार सुबह हाइवे पर ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार युवक घायल हुए। जानकारी के अनुसार जुनेद पिता शेख सादिक (28), शेख शाहरूख (25) निवासी खानशाहवली और अलताफ पिता अख्तर मंसूरी (18) निवासी गुलशन नगर बोलेरो (एमपी 12 सीए 5292) में सवार होकर खंडवा से खिराला स्थित बाबा की दरगाह पर दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे हाइवे पर ग्राम भमराड़ी के पास सामने से आ रहे ट्राला (एचआर 47 डी 2717) से कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार का दायी ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं कार में सवार तीनों युवक घायल हुए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को सुरक्षित निकाला गया। सूचना पर बोरगांव बुजुर्ग चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना में सभी घायल सुरक्षित है। किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है।

हाइवे पर लगा जाम
क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बनी। वहीं ट्राला चालक घटना देख मौके पर ही ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। वहीं ट्राला जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। मामले में पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

आरक्षक पर कार्रवाई की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

खंडवा. रामनगर चौकी क्षेत्र में छात्र से मारपीट करने वाले आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रसंघ ने शनिवार को एसपी के नाम सीएसपी ललित गठरे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ जिलाध्यक्ष राहुल कनाडे ने कहा कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन डॉनल कोचिंग क्लास से अपने घर लौट रहा था। तभी आरक्षक संदीप झाड़े की बाइक को ओवरटेक किया। इसी बात पर आरक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की थी। इसमें आर्यन घायल हुआ। छात्रसंघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज ओसवाल, नरेंद्र गोयल, जितेन्द्र भालसे, रूपेंद्र सोलंकी, प्रेम अजनारे, राम दुर्गे, जितेन्द्र नरगावे, मोहन मोगरे, स्वतंत्र धारसे, सुधीर ओसवाल, राकेश डावर, उमेश डावर आदि उपस्थित थे।