
state truck transporters will go on strike
खंडवा. पंधाना थाना क्षेत्र के सिल्टया स्थित सोया प्लांट के पास सड़क किनारे खड़ा सोयाबीन से भरा ट्रक गायब होने की वारदात सामने आई है। व्यापारी की शिकायत पर पंधाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने प्लांट के आसपास और इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बुरहानपुर और इंदौर की ओर रास्ते में दुकानों व ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन कैमरों में कहीं भी चोरी गया ट्रक नजर नहीं आया। इसके बाद से पुलिस मुखबिर के भरोसे वारदात के आरोपियों के सुराग जुटाने की कवायद में लगी है। तीन अलग-अलग पुलिस टीमों को ट्रक की तलाश में भेजा है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक (एमपी 09 जीइ 0493) में 120 बोरे सोयाबीन कीमती 3.20 लाख रुपए लदा था। माल लक्ष्मीनारायण ट्रेडर्स के व्यवसायी अजय गंगराड़े का था। बुधवार रात चालक राजेश सिंह (22) निवासी बरखड़ी ने ट्रक सोया प्लांट के पास सड़क किनारे खड़ा किया और घर चला गया। गुरुवार सुबह लौटा तो ट्रक गायब था। ट्रक नहीं होने पर उसने तत्काल व्यवसायी को सूचना दी। इसके बाद पंधाना पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने चालक राजेश की शिकायत पर 3.20 लाख की सोयाबीन और ट्रक के 1.40 लाख सहित 4.60 लाख रुपए चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
ट्रक को नहीं किया था लॉक
पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर चालक राजेश से पूछताछ की। इसमें पता चला कि चालक ने रात के समय ट्रक को लॉक नहीं किया। इससे आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश सहित अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
वर्जन...
सोया प्लांट के पास से सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी हुआ है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, लेकिन ट्रक नजर नहीं आया। मामले में ट्रक और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जेयू सिद्दिकी, टीआई, पंधाना
Updated on:
16 Nov 2019 12:51 am
Published on:
16 Nov 2019 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
