7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तारक मेहता के टप्पू, सोनू और गोली बोले- दिलों को छूता है उल्टा चश्मा

टप्पू, सोनू और गोली की एक झलक पाने के लिए लगा तांता

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Nov 15, 2019

tarak mehta ka ulta chashma cast tappu, sonu and goli

tarak mehta ka ulta chashma cast tappu, sonu and goli

खंडवा. कहानी ऐसी है कि सीधे दिल में उतरती है। किरदार ऐसे है कि हर किसी को पसंद आते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीधे दिलों को छूता है, इसलिए पहली पसंद बना हुआ है। दर्शकों का प्यार ही है कि हम उम्र में भले ही छोटे हैं लेकिन सेलिब्रिटी की तरह हम पर खूब प्यार लुटाया जाता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू, सोनी और गोली ने ये बात पत्रिका से खास बातचीत में कही। बाल दिवस के मौके पर शहर आए इन कलाकारों चिल्ड्रन डे के कार्यक्रम में खूब धमाल किया। एंजल्स प्लेनेट फन फेयर का आयोजन तिरंगा थीम पर हुआ। भंडारिया विंग में हुए इस आयोजन में खान-पान के स्टॉल लगे। बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ रही।

मंच से बोले जयश्री दादाजी
तीनों बाल कलाकार जब मंच पर पहुंचे तो इन्होंने सबको यहां जयश्री दादाजी के साथ अभिवादन किया। इसके बाद बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए।

सवाल किए तो इन्होंने ऐसे दिए जवाब
? टप्पू सेना इतना मस्ती करती है, कांच फोड़ देती है तो लोगों का क्या रिएक्शन रहता है?
टप्पू: हम मस्ती भी करते हैं और पढ़ाई भी करते हैं। क्योंकि पढ़ाई के बगैर जीवन अधूरा है।
? आप खंडवा वालों के लिए अचार, पापड़ या बड़ी लेकर आईं या नहीं?
सोनू: तैयारी तो मैंने कर ली थी लेकिन फिर यहां सबसे मिलने की जल्दबाजी में मैं कुछ नहीं ला पाई।
? खंडवा आकर कैसा लगा? क्या प्रतिक्रिया देना चाहेंगे?
गोली: मैं रास्ते में सोते हुए आया, पूरी तरह से नींद खुलने में एक घंटा लगता है। लेकिन यहां आकर मजा आ गया।

इतनी उमड़ी भीड़ की पुलिस का लेना पड़ा सहारा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू, सोनू और गोली से मिलने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक की खूब भीड़ उमड़ पड़ी। यहां के एक निजी होटल के बाहर जमावड़ा लगा। स्थिति ये हुई कि लोग होटल की पहली मंजिल पर टप्पू, सोनू और गोली के कमरों तक पहुंच गए। ऐसे में यहां शहर कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई सहित अन्य की टीम ने मोर्चा संभाला। फिर इन्हें प्रशंसकों की भीड़ से संभालते हुए होटल से बाहर निकाला और कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कई अभिभावक तो यहां बच्चों के साथ आए थे। जब तारक मेहता के ये तीनों कलाकार होटल से चले गए तो कई बच्चे तो मायूस हो गए।