अजमेर

Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन ऐक्सीडेंट

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से की मॉक ड्रिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 11:29 AM IST
Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना
Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना

अजमेर. आबूरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मॉक ड्रिल की गई। करीब 10.35 बजे रेलवे स्टेशन आबूरोड पर आपदा चेतावनी के लिए हूटर बजाए और संदेश दिए की यार्ड में एक सवारी गाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए है और एक दूसरे पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही रेलवे के सभी संबंधित विभाग इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत परिचालन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, संकेत व दूर संचार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत आपदा प्रबंधन टीम सहित साइट पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मेडिकल टीम ने 7 घायल यात्रियों का इलाज किया। इसमें 3 को गंभीर चोट लगी। एक मरीज को कृत्रिम श्वास (सीपीआर) देकर पुनर्जीवित किया गया। गंभीर घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

यह भी पढ़े...

मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित

अजमेर. मंडल के अजमेर स्टेशन पर पदस्थ सवारी गाड़ी के लोको पायलट रामस्वरूप बी व सहायक लोको पायलट रामजी लाल जाट को ड्यूटी के दौरान उनकी सूझबूझ सतर्कता के लिए उत्कृष्ट कर्मचारी मैन ऑफ मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने सम्मानित किया।

Published on: