
अजमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के मंडावरिया-किशनगढ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेन्ट कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। तकनीकी कार्य के कारण रेलवे ने अक्टूबर में ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इससे कई एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़, गाड़ी संख्या 19736, मारवाड-जयपुर, गाड़ी संख्या 19288, अजमेर-सियालदाह, गाड़ी संख्या 19603, दौराई-गोड्डा-25 अक्टूबर, गाड़ीसंख्या 19987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा 26 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 19604, गोड्डा- दौराई रेलसेवा 27 अक्टूबर को रद्द
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को खातीपुरा-अजमेर के बीच
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अजमेर-खातीपुरा के बीच
गाड़ी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर 25 अक्टूबर को खातीपुरा-अजमेर के बीच
गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट 25 अक्टूबर को अजमेर-खातीपुरा के बीच
गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई रेलसेवा 25 अक्टूबर को जयपुर-दौराई के बीच
गाड़ी संख्या 12016, दौराई- नई दिल्ली 25 अक्टूबर को दौराई- जयपुर के बीच
गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर 25 अक्टूबर को अजमेर-जयपुर के बीच
गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी 25 अक्टूबर को जयपुर-अजमेर के बीच
गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर ट्रेन 24 अक्टूबर को जयपुर-अजमेर के बीच
गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर ट्रेन 25 अक्टूबर को अजमेर-जयपुर के बीच
गाड़ी संख्या 19618, रेवाडी-मदार ट्रेन 25 अक्टूबर को फुलेरा-मदार के बीच
गाड़ी संख्या 17080, जयपुर-हैदराबाद 25 अक्टूबर को जयपुर-अजमेर के बीच
गाड़ी संख्या 17079, हैदराबाद-जयपुर 23 अक्टूबर को अजमेर-जयपुर के बीच
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड़ होकर संचालित होगी। नरैना, किशनगढ , अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को फुलेरा-डेगाना-जोधपुर होकर संचालित होगी। किशनगढ , अजमेर, ब्यावर, मारवाड, पाली मारवाड, लूनी पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी।अजमेर व ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को मारवाड़-जोधपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड़ होकर संचालित होगी। किशनगढ़ , अजमेर, ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को मारवाड़-जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़़ व नरैना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को मारवाड़-जोधपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी। सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा एक्सप्रेस रेलसेवा 25 अक्टूबर को मार्ग में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रीशड्यूलरेलसेवाएं(प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19617, मदार-रेवाडी एक्सप्रेस रेलसेवा 25 अक्टूबर को मदार से घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अजमेर से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
अक्टूबर-नवम्बर में ज्यादा दबाव
आगामी अक्टूबर-नवम्बर में दीपावली और अन्य पर्वों के चलते ज्यादा यात्री दबाव रहेगा। इसके चलते रेलवे ने अक्टूबर अंत में ही कामकाज को लेकर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। खासतौर पर लम्बी दूरी की ट्रेनों में टिकट को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि रेलवे कई बार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी करता है।