अजमेर

Ajmer News-Accident : युवक को बाइक समेत चपेट में लेकर पेट्रोल पंप में जा घुसी बेकाबू कार

  Ajmer - Accident news : जयपुर के बाद अजमेर में भी तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया है। यहां ब्यावर रोड स्थित रेलवे हॉस्पिटल के सामने रविवार को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेट्रोल पंप की मशीन में जा घुसी। कार की चपेट में आकर पेट्रोल मशीन और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बाइक सवार के पैर में फे्रक्चर हो गया। जबकि दो पंप कर्मचारी चोटिल हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 5:04 AM IST
uncontrollable-car-enter-the-petrol-pump
Ajmer News-Accident : युवक को बाइक समेत चपेट में लेकर पेट्रोल पंप में जा घुसी बेकाबू कार

अजमेर. (ajmer) काले रंग की एक कार रविवार को दोपहर 2.30 बजे ब्यावर रोड की तरफ आ रही थी। अचानक तेज रफ्तार में कार रेलवे अस्पताल के सामने स्थित गंगवाल सर्विस स्टेशन की तरफ घूम गई। कार धमाके के सीधी पेट्रोल पंप (petrol pump) की मशीन में जा घुसी। यहां लगे स्टील के बेरिकेड्स और पम्प के नोजल-उपकरण टूट गए।
पंप पर अपनी बाइक (byke) लेकर पेट्रोल भरवा रहे रामबाग चौराहा निवासी कमल को बाइक समेत कार ने पंप मशीन के साथ चपेट में ले लिया। तेज टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई। साथ ही कमल के पैर में फे्रक्चर हो गया। उसे तत्काल एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

कार की टक्कर से पेट्रोल भर रहे दो कर्मचारियों को संभालने का मौका भी नहीं मिला और उछलकर गिर पड़े और चोटिल हुए। वहां खड़े एक युवक को हल्की चोट पहुंची।

पंप में लग सकती थी आग

कार दुर्घटना से शहर में एक बड़ा हादसा टल गया। तेज स्पीड से आई कार पंप के नोजल और जमीन पर लगी ग्रेनाइट से रुक गई। कार के सीधे पेट्रोल मशीन से टकराने पर भीषण आगजनी अथवा विस्फोट हो सकता था। मालूम हो कि रामगंज-ब्यावर रोड इलाके में तीन पेट्रोल पंप बिल्कुल आसपास हैं। साथ ही समूचे इलाके में 24 घंटे लोगों की आवाजाही होती है।

जयपुर में हो चुके हैं हादसे
जयपुर में हाल ही इस तरह के हादसे हुए हैं। यहां 120 किलोमीटर की स्पीड से आई लग्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें आर.के. पाराशर के दो पत्र पुनीत और विवेक की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए थे। इसी तरह हाल ही एक कार ने स्कूटर सवार को उड़ा दिया था। इसमें घायल महावीर नगर निवासी अभय डागा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Published on: