अजमेर

नाले की ऊंचाई बढ़ाने की मांग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Jul 26, 2026
Rajasthan

बाटोदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोठ के समीप ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित नाले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने से पूरे गांव का गंदा पानी इसमें बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। गोठ निवासी युवा नेता रामराज चेची ने बताया कि विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को नाला पार करते समय जोखिम उठाना पड़ता है। वहीं बेसहारा पशुओं के साथ जंगल में चरने जाने वाले ऊंट, गाय, भैंस, बकरी और भेड़ों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासक को ज्ञापन देकर नाले की ऊंचाई बढ़ाने तथा रास्ते पर रपट का निर्माण कर आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Updated on:
26 Jul 2026 06:01 am
Published on:
26 Jul 2026 06:01 am