अजमेर

Weather report: सुबह होने लगी हल्की ठंडक, दिनभर जमकर तपा रहा सूरज

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 9:52 AM IST
hot october season
hot october season

अजमेर.

जाते अक्टूबर में मौसम में गर्माहट कायम है। बुधवार को भी सुबह से धूप में तेजी रही। गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है। गुरुवा से नवम्बर की शुरूआत होगी, लेकिन मौसम को देखते हुए फिलहाल शरद ऋतु के देरी से दस्तक देने की उम्मीद है।

सुबह धूप निकलने के साथ गर्माहट हो गई। दिवाली के त्यौंहार पर भी शरद ऋतु सक्रिय नहीं नजर आई है।अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं।


पानी में बढऩे लगा ठंडापन

बीते चार-पांच दिन से मौसम में सुबह गुलाबी ठंडक होने लगी है। इससे पानी में भी हल्का ठंडापन बढऩे लगा है। पिछले एक सप्ताह से पारे में उतार-चढ़ाव का दौर कायम है। 16 से 18 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ था।

19 अक्टूबर के बाद से तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच घूम रहा है। न्यूनतम पारा भी 19.0 से 21 डिग्री के बीच बना है। प्रशांत और अटलांटिक महासागर के तापमान में बढ़ोतरी होने से यह स्थिति बनी है।

नहीं हुई पर्याप्त बारिश
जिले में मानसून के दौरान सिर्फ 355 मिलीमीटर ही बरसात हो पाई है। जिले के अधिकांश जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं आया है। पिछले छह साल से अजमेर जिला औसत बरसात के आंकड़े यानि 550 मिलीमीटर को पार नहीं कर पाया है।

Published on: