अजमेर

weather: बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश

जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे ।

2 min read
Jul 30, 2020
weather in ajmer

अजमेर.

जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं।

सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे ।

कहां खो गया मानसून?
मानसून को लोग ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने की बात कही थी। लेकिन जुलाई में मानसून की कमजोरी से यह संभव होता नहीं दिख रहा। जिले में 1 जून से अब तक महज 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 से 7 जुलाई तक जिले में कई जगह झमाझम बरसात के चलते बरसात का आंकड़ा बढ़कर 130 मिलीमीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक ताबड़तोड़ बरसात के चलते बारिश का आंकड़ा बढ़कर 275 मिलीमीटर पार कर गया था।

जिले में 1 जून से अब तक बरसात
अजमेर 95.50 श्रीनगर 77, गेगल 74, पुष्कर 127, गोविन्दगढ़ 74, बूढ़ा पुष्कर 101, नसीराबाद 43, पीसांगन 70, मांगलियावास 33, किशनगढ़ 82, बांदरसींदरी 36, रूपनगढ़ 47 , अरांई 88, ब्यावर 54.60, जवाजा 73, टॉडगढ़ 43, सरवाड़ 47, गोयला 35, केकड़ी 102, सावर 65.50 भिनाय 46, मसूदा 48, बिजयनगर 16, नारायणसागर 75 (कुल बरसात-80 मिलीमीटर)

तैयार हो जाएं अभ्यर्थी, प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 4 अगस्त से

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर विषयवार 4 से 7 अगस्त तक परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने, मास्क पहनने के अलावा कोविड-19 से जुड़े निर्देशों की पालना करनी जरूरी होगी।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 5 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी तरह 6 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक साहित्य, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक व्याकरण, 7 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक इतिहास और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। मालूम हो कि पूर्व में यह परीक्षा 11 से 14 मई तक होनी थी।

Published on:
30 Jul 2020 07:01 am
Also Read
View All