अजमेर

weather: धूप-छांव का दौर, उमस और गर्मी बरकरार

मानसून के लिहाज से राजस्थान में जुलाई, अगस्त और सितंबर अहम हैं। इस दौरान होने वाली बारिश से किसानों को फसलों के लिए पानी मिलता है।
2 min read
Jul 11, 2019
clouds in ajmer
clouds in ajmer

अजमेर

काले बादल गुरुवार को मुंह चिढ़ाते रहे। सुबह हवा चलने से मौसम में सुबह कुछ ठंडक रही। अब धूप और गर्मी परेशान कर रही है। लगातार चौथे दिन अजमेर जिले में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

अलसुबह से ही आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई। हवा चलने और बादलों के चलते ठंडक भी रही। मौसम खुशनुमा रहा। सूरज निकलते ही उमस और गर्माहट हो गई है। लोगों को गर्मी और उमस सता रही है। न्यूनतम 24.2 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

चार दिन से थमी बारिश
पिछले सप्ताह तीन दिन तक इंद्रदेव ने शहर और जिले को तरबतर किया था। अब चार दिन से बारिश का दौर थमा हुआ है। अजमेर जिले में कहीं भी तेज बारिश अथवा फुहारें नहीं गिरी हैं। घनघोर बादमल खामोशी ओढ़े हुए हैं धूप-छांव का दौर भी बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिन में 20 मिलीमीटर बरसात भी नहीं हो पाई है। मालूम हो कि मानसून के लिहाज से राजस्थान में जुलाई, अगस्त और सितंबर अहम हैं। इस दौरान होने वाली बारिश से किसानों को फसलों के लिए पानी मिलता है। साथ ही लोगों को सालभर पीने का पानी उपलब्ध होता है।

कहां कितनी बारिश....

जिले में 1 जून से अब तक बारिश (मिमी में)
अजमेर 134, श्रीनगर 51, गेगल 24, पुष्कर 87, गोविन्दगढ़ 38, बूढ़ा पुष्कर 26, नसीराबाद 44, पीसांगन 74, मांगलियावास 26, किशनगढ़ 60, बांदरसींदरी 17, रूपनगढ़ 126, अरांई 93, ब्यावर 161, जवाजा 98, टॉडगढ़ 113, सरवाड़ 105, गोयला 113, केकड़ी 117, सावर 35, भिनाय 54, मसूदा 38, बिजयनगर 48, नारायणसागर 41

अब तक हुई कुल औसत बारिश- 75.85 मिलीमीटर

केवल इन जलाशयों में पानी (फीट में)

आनासागर 13 फॉयसागर 2.2, पुष्कर 4.3, अजगरा 3.6, ताज सरोवर अरनिया 8.6, खानपुरा 3.6, जवाजा 3.4, बूढ़ा पुष्कर 6.6, बांके सागर 1.8

जिले में खाली पड़े हैं यह जलाशय

ऊंटड़ा, रामसर, बीर, फूलसागर कायड़, रूपनगढ़, शिवसागर न्यारा, फूलसागर जालिया, राजियावास मकरेड़ा, गोविंदगढ़, मदन सरोवर धानवा, मूंडोती, पारा प्रथम और पारा द्वितीय, लसाडिय़ा, बसूंदनी, नाहर सागर पीपलाज, लोरडी सागर, नारायण सागर खारी, डेह सागर बड़ली, न्यू बरोल, मान सागर जोताया, भीम सागर तिहारी, खानपुरा, चौरसियावास, खीरसमंद रामसर, लाकोलाव टैंक हनौतिया , पुराना तालाब बलाड़ , जवाजा तालाब, काली शंकर तालाब, देलवाड़ा तालाब,, छोटा तालाब चाट , मदन सागर डीडवाडा,, कोडिय़ा सागर अरांई, जवाहर सागर सिरोंज, सुरखेली सागर अरांई, बिजयसागर लाम्बा, विजयसागर फतेहगढ़, विजयनगर आकोडिय़ा, किशनसागर गागूंदा, सिंदूर सागर, गज सागर, गोविंग सागर, भगवंतिया सागर, जड़ जोडला, रतनसागर देवरिया, सावर सागर दोथली, नया सागर मोठी

Published on:
11 Jul 2019 08:14 am