अजमेर

अयोध्या मामले में आने वाले फैसले का करें स्वागत -दरगाह कमेटी

ajmer dargah news : विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में प्रबंध संभालने वाली दरगाह कमेटी ने अपील की है कि अयोध्या मामले में आने वाले सूप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 10:09 AM IST
अयोध्या मामले में आने वाले फैसले का करें स्वागत -दरगाह कमेटी
अयोध्या मामले में आने वाले फैसले का करें स्वागत -दरगाह कमेटी

अजमेर. विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer dargah) में प्रबंध संभालने वाली दरगाह कमेटी (dargah committee) ने अपील की है कि अयोध्या मामले (ayodhya case) में आने वाले सूप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करें। दरगाह कमेटी की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अमीन पठान की सदारत में हुई।

इसमें अमीन पठान और उपाध्यक्ष शाहिद रिजवी ने कहा कि जल्द ही अयोध्या मामले में फैसला आने वाला है। दरगाह कमेटी इस मौके पर पूरे देश से अपील करती है कि सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वाग़त करें। उन्होंने कहा कि हमें भारत की न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। फैसला जो भी होगा, वह देश हित में होगा।

दरगाह विकास पर चर्चा, विधवा पेंशन बढ़ाई

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह में प्रबंध संभालने वाली दरगाह कमेटी की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अमीन पठान की सदारत में हुई। इसमें दरगाह विकास व उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। पठान ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिलकर उर्स के लिए स्पेशल बजट जारी किए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष सैयद शाहिद रिज्वी, सदस्य बाबर अशरफ, सपात खान, मुनव्वर खान, कासिम मलिक, फारुखे आज़म और मिस्बाहुल इस्लाम, दरगाह नाजिम शकील अहमद मौजूद रहे। सभी ने पठान के आरसीए उपाध्यक्ष चुने जाने पर मुबारकबाद दी।

बैठक में लिए अन्य निर्णय

1. विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 500 रुपए किए जाएंगे
2. गरीब नवाज गेस्ट हाउस का किराया बढ़ाया जाएगा

3. टॉयलेट ब्लॉक की सफाई ठेके पर दी जाएगी

4. कमेटी कर्मचारियों को मिलेगा नई लोन नीति का लाभ

5. कायड़ विश्रामस्थली के लिए देश भर के राज्यसभा सदस्यो से सांसद कोष से सहायता का अनुरोध किया जाएगा।

Published on: