अलीगढ़

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज। ज्वैलर्स से लूट की घटना में भी ये बदमाश शामिल था।
2 min read
Apr 17, 2018
encounter
encounter

अलीगढ़। जिले में 25 हजार के इनामी बदमाश मुन्ना को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में बदमाश को भर्ती किया गया है। बदमाश मुन्ना पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान मुन्ना के दो साथी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार ज्वैलर्स से लूट की घटना में मुन्ना शामिल था। घटना थाना अकराबाद के पनैठी इलाके की है। एसएसपी के अनुसार गंगीरी थाना क्षेत्र में एक महीने पहले बस के अंदर पंजाब के एक ज्वैलर्स से लूटपाट हुई थी, उस गैंग का खुलासा भी हुआ था जिसमें मुख्य आरोपी मुन्ना था। पुलिस काफी समय से मुन्ना की तलाश कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

सर्विलांस टीम को इसकी लोकेशन थाना अकराबाद क्षेत्र मिली थी और पुलिस के अनुसार यह भी सूचना मिली थी कि मुन्ना किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। सफेद रंग की अपाचे बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस पार्टी ने इनको चेकिंग के लिए रोका। पुलिस के रोकने पर अपाचे सवार बदमाशों ने गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया जिसमें मुन्ना नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी। बाकी दो बदमाश घटना से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मुन्ना की क्रिमिनल हिस्ट्री है और अलीगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बाकी मुकदमों की छानबीन कर रही है। घायल मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस कॉन्बिंग कर रही है। एसएसपी ने कहा कि मुन्ना के बाकी साथियों की तलाश जारी है।

मुन्ना की एक्टिविटी सर्विलांस टीम लगातार सर्च कर रही थी। आज मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर मुन्ना को घेरा गया। पुलिस ने जब पकड़ना चाहा तो अपाचे सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार बदमाशों पर अच्छे हथियार थे। मुन्ना के साथियों ने कई फायर किए और भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस मुन्ना को पकड़ने में कामयाब हो गई। पुलिस को उसके पास से बिना चले कारतूस व तमंचा मिला है।

Published on:
17 Apr 2018 09:38 am
Also Read
View All
‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला

Aligarh Athlete: कौन हैं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह? 10,000 मीटर में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, पत्नी बोलीं- पूरे गांव में जश्न, देश का बढ़ाया मान

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव