अलीगढ़

50 साल के पिता ने 14 साल के बच्ची के साथ किया रेप; कोर्ट ने क्या सजा सुनाई?

UP Crime: 50 साल के पिता ने 14 साल के बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने पूरा मामला अपनी मां को बताया। जानिए कोर्ट ने आरोपी को क्या सजा सुनाई?
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
jaipur rape
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

UP Crime: अलीगढ़ की एक पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के शख्स को 14 साल की सौतेली बेटी के साथ बार-बार रेप करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

2 महीने से रेप कर रहा था सौतेला पिता

मामला अक्टूबर 2024 का है। लड़की की मां ने 31 अक्टूबर 2024 को अपनी बेटी को बाथरूम में रोते देखा। जिसके बाद लड़की ने खुलासा किया कि उसका सौतेला पिता 2 महीने से उसके साथ रेप कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता उसे बुखार की दवा खाने के लिए मजबूर करता था। जो असल में बेहोश करने वाली दवाएं थीं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पिता ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने कभी किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को जान से मार देगा।

पॉक्सो एक्ट में आरोपी को किया गया गिरफ्तार

विशेष अभियोजन अधिकारी लव बंसल के मुताबिक, पीड़िता की मां एक मजदूर है। उसने पुलिस शिकायत में कहा कि उसका पति शराबी था। महिला ने कहा कि उसने लगभग 14 साल पहले, अपने पहले पति के निधन के बाद, अपनी दो छोटी बेटियों की देखभाल में मदद करने के लिए आरोपी से शादी की थी। शादी के बाद दंपति की तीन और बेटियां हुईं। मां की शिकायत के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

60,000 रुपये का आरोपी पर जुर्माना

मेडिकल सबूतों और गवाहों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार राम ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास और 60,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। इसमें से 50,000 रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

Updated on:
12 Sept 2025 03:21 pm
Published on:
12 Sept 2025 03:20 pm
Also Read
View All
AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला