अलीगढ़

संभल-काशी के बाद इस शहर में मिला सालों पुराना मंदिर, शिवलिंग-खंडित मूर्तियां बरामद

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 50 साल पुराना मंदिर पाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साफ-सफाई कराई और आरती भी की गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 9:04 AM IST
Aligarh

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 50 साल पुराना मंदिर मिला है, जो सालों से बंद था। मकान बनाने की आड़ में कब्जे की शिकायत ने इस मंदिर का राज सबके सामने ला दिया। 18 दिसंबर को सराय रहमान इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर खोजा गया, जो मलबे से दबा और ढका हुआ था। मंदिर की सूचना मिलने पर पुलिस और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई की गई और देर रात यहां आरती भी की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को यह खबर मिली कि बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान कंजर वाली गली में एक प्राचीन शिव मंदिर है जो अर्से से बंद पड़ा है। उसके बराबर में अयूब नाम का व्यक्ति मकान का निर्माण करा रहा है। वह निर्माण की आड़ मे मंदिर पर कब्जा कर सकता है। सूचना पर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान साथी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और फिर एडीएम सिटी से शिकायत की।

मंदिर पर लिखी निर्माण की तारीख

शिकायत पर नगर निगम टीम संग अपर नगर आयुक्त, बन्नादेवी पुलिस सहित करणी सेना, बजरंग दल, विहिप व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां मंदिर मलबे के ढेर और बोरियों से पूरी तरह दबा और ढका पड़ा था। मंदिर के अंदर से शिवलिंग और हनुमान मूर्ति के साक्ष्य मिले। साथ ही, मंदिर के दरवाजे पर शिलापट्टिका भी लगी मिली, जिस पर निर्माण तिथि 9 मई 1975 अंकित है।

हिंदू परिवार मकान बेचकर चले गए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय नागरिकों ने बताया की सराय रहमान की कंजर वाली गली में कुछ हिंदू परिवार रहते थे, तभी से यह मंदिर यहां स्थापित है। हिंदू परिवार यहां से अपने मकान बेच कर चले गए और मंदिर की मूर्तियों को भी अपने साथ ले गए। इसके बाद से ही यहां कोई पूजा-अर्चना नहीं होती है। बाद में नगर निगम द्वारा यहां मिट्टी डाल दी गई। इस कारण यह मंदिर बंद हो गया।

Updated on:
19 Dec 2024, 9:04 AM IST
Published on: