अलीगढ़

Agneepath Scheme: प्रदर्शनकारियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना देने वाले को पुलिस देगी पुरस्कार

Agneepath Scheme: अलीगढ़ एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए और जनता से अपील की है कि उपद्रवियों को पुलिस टीमों के द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से चिन्हित किया गया है। इनकी पहचान कर सूचना दें।

2 min read
Jun 18, 2022

अग्निपथ योजना के विरोध में अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे पर शुक्रवार को युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने करीब 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों की फोटो का सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस ने जनता से अपील की है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके द्वारा जारी किए गए सरकारी नंबरों पर वांछित आरोपियों की सूचना दें। जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में घुसकर की थी तोड़फोड़

गौरतलब है कि शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने जनपद में जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को आग लगाने के साथ ही चौकी के अंदर खड़ी गाड़ियों समेत सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा उपद्रवियों ने नगर पंचायत जट्टारी के चेयरमैन की गाड़ी में भी आग लगाने के साथ-साथ एसडीएम की गाड़ी को लाठी डंडों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमलावरों द्वारा एसडीएम की गाड़ी पर किए गए हमले के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने नगर पंचायत में छुप कर अपनी जान बचाई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोलते हुए पथराव किया गया था। जिसमें सीओ सहित पुलिसकर्मी, दरोगा व पत्रकार भी घायल हुए थे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और देर रात करीब 30 प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया गया था।

नाम गोपनीय रखते हुए पुरस्कार देने का ऐलान

इस मामले में एसएसपी ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए और जनता से अपील की है कि उपद्रवियों को पुलिस टीमों के द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से चिन्हित किया गया है। ऐसे में पुलिस द्वारा चयनित किए गए उपद्रवियों की पहचान कर उनके द्वारा जारी किए गए सरकारी नंबरों पर वांछित आरोपियों की सूचना दें। जिससे कि शहर की फिजा में जहर घोलने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त वांछित उपद्रवियों को पहचानता है, तो निम्न मोबाइल नम्बरों पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए उसे पुरस्कार दिया जायेगा।

ये फोन नंबर किए गए जारी

थाना प्रभारी टप्पल* 📲 9454402796

क्षेत्राधिकारी खैर* 📲 9454401242

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण* 📲 9454401012

एन्टी क्राइम हेल्पलाइन* 📲 9454402817

Published on:
18 Jun 2022 10:47 am
Also Read
View All